Friday, 13 October 2023

✈️✈️✈️जानिए ! हवाई जहाज को हवा में नियंत्रित करने के लिए कौन सी युक्तियों का प्रयोग किया जाता है ✈️✈️✈️

नमस्कार आप सभी का🙏
                        दोस्तों किसी भी चीज का नियंत्रण में होना बहुत जरूरी होता है , तो वैसे ही हवाई जहाज को भी नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है तो दोस्तों आज हम जानेंगे कि हवाई जहाज को हवा में नियंत्रित कैसे किया जाता है कौन सी युक्ति का प्रयोग करके हम जहाज़ को नियंत्रित करते हैं  ,आज हम इसी विषय में चर्चा करेंगे  ।
दोस्तों जहाज को नियंत्रित करने के लिए मुख्य रूप से 3 control surfaces लगे होते हैं जिन्हें primary flight control surfaces कहते हैं
1- AILERONS
2- ELEVATOR
3- RUDDER 1- AILERONS - ये जहाज के दोनो wings में लगे होते हैं, इनकी वजह से जहाज हवा में rolling करता है।
2- ELEVATOR - ये जहाज़ के HORIZONTAL STABILIZER में लगे होते हैं , इनकी वजह से जहाज ऊपर की ओर या नीचे की ओर जाता  है।
3-RUDDER - ये जहाज के vertical stablizer में लगा होता है , इसकी  वजह से जहाज हवा में अपनी दिशा (direction) बदलता है।
दोस्तों आज के लिए इतना ही , हम अपने अगले ब्लॉग में चर्चा करेंगे की ये कैसे काम करते हैं।
तो जुड़े रहिए हमारे साथ हम आपको ऐसे ही जहाज के बारे में छोटी छोटी जानकारियों से अवगत कराता रहूंगा ।
                          धन्यवाद